देशभर में आज ईद का पर्व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही इबादतगाहों में ईद की नमाज पढ़ी गई। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ईद पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ईद-उल-फितर की बधाई देते हुए लिखा-हमारे समाज में सद्भाव और करुणा की भावना को आगे बढ़ाया जाए। मैं सभी के अद्भुत स्वास्थ्य और कल्याण के लिए भी प्रार्थना करता हूं। ईद मुबारक!
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ईद-उल-फितर के पर्व पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्मुहोंने कहा कि यह पर्व भाईचारे, प्रेम, शांति, सौहार्द्र, त्याग तथा करुणा की भावना को बढ़ाता है। मुख्यमंत्री चौहान ने नागरिकों से ईद-उल-फितर का त्योहार आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाने की अपील भी की है।
भोपाल के ईदगाह में नमाज-ए-ईदुल फितर अदा की गई। इसके बाद शहर की दूसरी अन्य मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। इसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। नमाजियों ने अमन और शांति की दुआ की. लोगों ने एक दूसरे को गले-लगाकर ईद की मुबारकबाद दी.
इससे पहले शहर के बाजार शुक्रवार की रात खरीदारों की भीड़ से गुलजार रहे। लोगों जरूरत का सामान खरीदकर ईद की तैयारियों में दिखे। शहर में कई स्थानों पर बन गए अस्थायी ईद बाजारों में भी खासी भीड़ दिखाई दी। प्रदेश भर में ऐसा ही माहौल देखा गया।