भोपाल: राज्य सरकार ने उज्जैन जिले के विक्रम उद्योगपुरी औद्योगिक क्षेत्र में प्रस्तावित मेडिकल डिवाईस पार्क में स्थापित किये जाने वाले उद्योगों को पांच वर्ष तक विद्युत शुल्क के भुगतान से छूट प्रदान की है। इसके लिये ऊर्जा विभाग ने आदेश जारी कर दिये हैं।