IndiGo Flight: इंडिगो की दिल्ली-देहरादून फ्लाइट के इंजन में अचानक खराबी आई है. जिसके बाद विमान की दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस फ्लाइट में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं.
इंडिगो की फ्लाइट ने 21 जून को दिल्ली से उत्तराखंड के देहरादून के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन कुछ ही देर बाद फ्लाइट वापस लौट आई. इंडिगो ने एक बयान जारी कर बताया कि तकनीकी खराबी के कारण इंडिगो फ्लाइट (दिल्ली से देहरादून) अपने मूल स्थान पर लौट आई.
पायलट ने प्रक्रिया के अनुसार, एटीसी को सूचित किया और इमरजेंसी लैंडिंग का अनुरोध किया. विमान दिल्ली में सुरक्षित रूप से उतरा और आवश्यक रखरखाव के बाद परिचालन में वापस आ जाएगा. हालांकि, विमान खराब होने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. इसी महीने में इंडिगो की एक फ्लाइट ने ख़राबी के चलते उड़ान भरने के तुरंत बाद ही इमरजेंसी लैंडिंग की थी.