मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ की सीमा पर लांजी अंतर्गत बहेला चौकी- लोढागी के जंगलो में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में हमारे जवानों और पुलिसकर्मियों ने 3 इनामी हार्ड कोर नक्सलियों (2पुरुष, 1महिला) को मार गिराया।
इस मुठभेड़ में 1 DCM (डिवीजनल कमेटी मेम्बर) नागेश और 2 ACM (एरिया कमेटी मेंबर) मनोज और रामे (महिला) जिन पर 30 लाख से अधिक का इनाम है वो ढेर हो गये, इनके पास से AK-47, थ्री नॉट थ्री, और 12 बोर की एक्शन गन बरामद हुई।
इस कार्यवाई को ASP बालाघाट ने लीड किया, इस दौरान उनके साथ हाक फोर्स और मध्यप्रदेश पुलिस के जवान मौजूद रहें। ASP बालाघाट, आईजी बालाघाट रेंज और सीओ हक फोर्स ने पूरी कार्रवाई को लीड किया।
सीएम शिवराज बोले, जान पर खेलकर नक्सलियों को मार गिराने वाले, साथ ही ऑपरेशन में लगे पुलिसकर्मियों, हाक फोर्स के जवानों को ऑउट ऑफ टर्न प्रमोशन और गैलेंट्री आवार्ड से सम्मानित किया जायेगा।
जान पर खेलकर नक्सलियों को मार गिराने वाले पुलिसकर्मियों को ऑउट ऑफ टर्न प्रमोशन और गैलेंट्री आवार्ड दिया जायेगा।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) June 20, 2022
मैं आपकी कर्तव्यनिष्ठा और साहस की सराहना करता हूं। मध्यप्रदेश को आप जैसे वीरों पर गर्व है।
इस घटना पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले, बालाघाट जिले के बहेला थाना इलाके में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 3 इनामी नक्सली मारे गए हैं। हॉक फोर्स ने मुठभेड़ में नक्सलियों के डिवीजनल कमेटी के मेंबर और 15 लाख के इनामी नक्सली नागेश और 8-8 लाख के इनामी एरिया कमांडर नक्सली मनोज और रामे को ढेर किया है। इसके लिए पूरी पुलिस टीम को बधाई।