हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान इन दिनों गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। जैसा कि हम,सभी जानते हैं, कि ये पाकिस्तान के लिए सबसे बुरा दौर है। पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति दिन-ब-दिन बद से बदतर होती जा रही है। देश में महंगाई 30 फीसदी के करीब पहुंच गई है. आटा 250 रुपये किलो बिक रहा है, वहीं पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। ऐसे में अक्सर यह सवाल पूछा जाता है कि क्या भारत आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान की मदद करेगा?

इस बीच राष्ट्रीय RSS के सह-अध्यक्ष डॉ. कृष्ण गोपाल ने भारत सरकार को सलाह देते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान मदद नहीं मांगे तो भी भारत को मदद करनी चाहिए। सरकार को ध्यान देना चाहिए कि उनका कुत्ता भी भूखा न मरे। कृष्ण गोपाल ने पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि भारत को पाकिस्तान को 10 से 20 लाख टन गेहूं भेजना चाहिएष। भारत सरकार को पड़ोसी धर्म का पालन करना चाहिए।

कृष्ण गोपाल ने पाकिस्तान में आटे की कीमत 250 रुपये प्रति किलो होने पर दुख जताया। उन्होंने कहा, यह सब देखकर दुख होता है, लोग खाने-पीने की चीजों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हमें याद रखना चाहिए कि 70 साल पहले हम ऐसे ही थे। उन्होंने भारत सरकार से कहा कि इतनी दूरी का क्या फायदा।

हालांकि इससे पहले भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पाकिस्तान के आर्थिक संकट पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ऐसा कोई भी देश कभी भी मुश्किल स्थिति से बाहर नहीं निकल सकता है अगर उसका मुख्य उद्योग आतंकवाद है। गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका को मदद का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारत और श्रीलंका के संबंध पाकिस्तान से बिल्कुल अलग हैं।