प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया को दी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा के कार्यक्रमों की जानकारी

राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने लगातार देश में भारतीय जनता पार्टी को उंचाईयों तक पहुंचाया है और उनके नेतृत्व में भाजपा द्रुतगति से आगे बढ़ रही है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को प्रदेश कार्यालय, पं. दीनदयाल परिसर में मीडिया से चर्चा करते हुए कही। 

भोपाल में वृहद कार्यकर्ता सम्मेलन 01 जून को

प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने मीडिया को बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा 01 जून को भोपाल में एक वृहद कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन में मंडल अध्यक्षों और प्रदेश के पदाधिकारियों को मिलाकर 5679 कार्यकर्ता अपेक्षित हैं। जिसके पश्चात प्रदेश कार्यसमिति बैठक एवं प्रदेश के मंत्रिमंडल की परिचय बैठक भी आयोजित होगी। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जबलपुर रवाना हो जाएंगे।

जबलपुर में होगा युवा संवाद कार्यक्रम

प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा 01 जून की शाम को जबलपुर पहुंचेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनका महाकोशल में यह पहला दौरा है और कार्यकर्ता उनका ऐतिहासिक स्वागत करेंगे। श्री शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी जबलपुर के एक बूथ एवं एक मंडल की कार्यसमिति बैठक को प्रत्यक्ष रूप से संबोधित करेंगे। जिसके पश्चात् कोर ग्रुप की बैठक भी आयोजित होगी। उन्होंने कहा कि ठाकरे जी के जन्मशताब्दी वर्ष के अंतर्गत यूथ कनेक्ट का अभियान चल रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जबलपुर में युवा संवाद का आयोजन किया जायेगा, जिसमें समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में कार्य करने वाले युवा जो सीधे पार्टी से नहीं जुड़े हैं, उनसे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी संवाद करेंगे। जबलपुर में सामान्य कार्यकर्ताओं के निवास पर भी राष्ट्रीय अध्यक्ष जी पहुंचेंगे। प्रवास के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष सोशल मीडिया, आईटी एवं आर्थिक प्रकोष्ठ सहित अन्य टोलियों को भी संबोधित करेंगे।