भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है. बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इस संबंध में फैसला लिया गया है.
बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अध्यक्ष की नियुक्ति तीन साल के लिए होती है. जेपी नड्डा के कार्यकाल के तीन साल पूरे हो गए हैं. लेकिन लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए नड्डा को एक और साल के लिए बीजेपी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस बारे में घोषणा करते हुए कहा कि बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे दिन बीजेपी के मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा का कार्यकाल अगले एक साल के लिए बढ़ाने का फैसला किया गया है. अब अगले साल जून 2024 तक जे.पी. नड्डा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में अपना कार्यभार संभालेंगे.