प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भारत के सबसे लोकप्रिय नेता हैं और उनके कई आलोचक भी इस तथ्य से इनकार नहीं कर सकते हैं. मोदी के समर्थक उन्हें बहुत प्यार करते हैं. इसके कई उदाहरण भी आपने देखे होंगे. सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही समर्थक का वीडियो वायरल हो रहा है. जो बस में पीएम मोदी की फोटो देखकर रोने लगता है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वायरल वीडियो में दिख रहा बुजुर्ग किसान है और खेती करके अपनी आजीविका चलाता है. किसान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भावनात्मक बातचीत करते हुए भी देखा जा सकता है.

पीएम मोदी के लिए बूढ़े किसान का प्यार उमड़ पड़ा है और वह मोदी की तस्वीर देखकर अपने दिल की बात कहता नजर आ रहा हैं. इसके बाद वह अपने बारे में बात करते-करते रोने लगता है.

पीएम मोदी की फोटो देखकर हुआ भावुक-

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि बस पर पीएम मोदी की फोटो लगी हुई है. जहां एक किसान पीएम की फोटो देखता है और उसे किस करने लगता है.

किसान भावुक हो रहा है और पीएम मोदी से कुछ कह रहा है. किसान स्थानीय भाषा में कहता है कि मुझे एक हजार रुपए मिलते थे, आप मुझे 500 रुपए और दे दीजिए. आपने हमारी स्वास्थ्य देखभाल के लिए 5 लाख रुपये देने का फैसला किया है और आप दुनिया जीत लेंगे. इस वीडियो को देखकर बीजेपी समर्थकों ने खुशी जाहिर की है.