Amit Malviya FIR: कांग्रेस ने बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय के खिलाफ बेंगलुरु में एफआईआर (FIR) दर्ज कराई है. कांग्रेस नेता रमेश बाबू की शिकायत के बाद बेंगलुरु के हाई ग्राउंड पुलिस स्टेशन में बीजेपी नेता के खिलाफ FIR दर्ज की गई. कांग्रेस ने अमित मालवीय पर राहुल गांधी को लेकर विवादित ट्वीट करने का आरोप लगाया है.

अमित मालवीय के खिलाफ बेंगलुरु में FIR दर्ज-

राहुल गांधी के खिलाफ विवादित ट्वीट पोस्ट करने के आरोप में अमित मालवीय के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 ए, 120 बी, 505(2), 34 के तहत बेंगलुरु में एफआईआर दर्ज की गई है. अमित मालवीय के खिलाफ दर्ज FIR पर कर्नाटक के एक मंत्री ने कहा कि जब भी बीजेपी को क़ानूनी प्रक्रिया से गुजरना होता है तो वह रोने लगते हैं. उन्हें देश के कानून का पालन करने में दिक्कत होती है.

उन्होंने आगे कहा, मैं भाजपा से पूछना चाहता हूं कि FIR का कौन सा हिस्सा गलत इरादे से दर्ज किया गया है. हमने कानूनी राय लेने के बाद यह कदम उठाया. मालवीय ने ट्वीट कर लिखा कि राहुल गांधी खतरनाक हैं और धोखाधड़ी का खेल खेल रहे हैं. ये ट्वीट उन्होंने 17 जून को किया था.

देंखे अमित मालवीय का ट्वीट-

बता दें कि अमित मालवीय के ट्वीट के मुताबिक, “राहुल गांधी खतरनाक है और अंदरूनी सूत्रों का खेल खेल रहे हैं. उनसे ज्यादा खतरनाक सैम पी जैसे लोग हैं जो भारत के खिलाफ कट्टरता फैला रहे हैं. ये लोग विदेश में पीएम मोदी को बदनाम करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते हैं.” अब तक कांग्रेस के कई नेता इस वीडियो पर आपत्ति जता चुके हैं.