कर्नाटक के पूर्व सीएम और वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा को ले जा रहा एक हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार होते-होते बचा। हुआ कुछ यूं कि येदियुरप्पा कलबुर्गी हेलीपैड मैदान में अपने हेलीकॉप्टर को लैंड कराना था।
लैंडिंग से पहले उठे आंधी के गुबार के कारण उनका हेलीकॉप्टर चारों ओर से प्लास्टिक की थैलियों और कचरे से घिर गया जिसके बाद हेलीकॉप्टर को उतरने में कठिनाई का सामना करना पड़ा। इसके बाद हेलीकॉप्टर को वापस हवा में ही ले जाना पड़ा।
येदियुरप्पा कर्नाटक में चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं लेकिन इसके बाद भी भारतीय जनता पार्टी की सत्ता में वापसी की उम्मीदें येदुरप्पा पर ही निर्भर करती नज़र आ रही हैं। अब तक के समीकरणों के मुताबिक़ अगर येदियुरप्पा चुनाव से पीछे हटते हैं तो यह भाजपा के लिए मुश्किलों भरा हो सकता है।
यही कारण है कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब शिवमोगा एयरपोर्ट के लोकार्पण के लिए पहुँचे थे तो उन्होंने येदुरप्पा को मंच पर काफ़ी महत्व दिया था। प्रधानमंत्री मोदी मंच पर येदियुरप्पा का हाथ थामे नज़र आये थे।