शिवसेना नेता और लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष मनोहर जोशी की हालत गंभीर है। 86 साल के मनोहर जोशी को तबियत बिगड़ने के बाद मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में उन्हें आईसीयू में रखा गया है।
अस्पताल की तरफ से अभी मनोहर जोशी की तबियत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। वहीं उनकी तबियत बिगड़ने की खबर लगने के बाद शिवेसना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे ने हिंदुजा अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ की जानकारी ली है।
मनोहर जोशी शिवसेना के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वे 1976 से 1977 के दौरान मुंबई के मेयर बने। वे 1990 में शिवसेना की टिकट पर विधानसभा के लिए चुने गए। जब शिवसेना-भाजपा गठबंधन ने राज्य के चुनावों में कांग्रेस को पराजित किया तो वे महाराष्ट्र के प्रथम गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री बने। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार के दौरान वे 2002 से 2004 तक लोक सभा के अध्यक्ष थे।