छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के परपा थाना क्षेत्र में बीती रात बड़ी वारदात हुई यहां के तोकापाल आरापुर में पूर्व कांग्रेस विधायक स्वगीय मन्नुराम कच्छ के पुत्र सुरेंद्र कच्छ ने अपने परिजनों पर हमला कर दिया. रात करीब दो बजे उसने अपनी मां राधिका, बहन सरिता कच्छ व छोटे भाई पर लोहे की खुरपी से वार किया। मां कृष्णा की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि बहन सरिता व भाई गंभीर रूप से घायल हैं. दोनों को मेकाज में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद बड़े भाई सुरेंद्र ने खुद जहर खाकर अपनी भी इहलीला समाप्त कर ली है।
केशलूर एसडीओपी ऐश्वर्य चंद्राकर ने बताया कि पूर्व विधायक के बड़े भाई के आरापुर निवास में यह घटना हुई है। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हुया और बात इतनी बढ़ गई कि बड़े भाई ने कुल्हाड़ी उठाकर सभी के ऊपर हमला कर दिया. इस हमले में मां की मौके पर ही मौत हो गई. इस हमले में छोटा भाई और बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों ने भाई—बहन को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही पुलिस को भी इस घटना की जानकारी दी। पुलिस जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और घटनास्थल को पूरी तरह सील कर दिया. फॉरेंसिक टीम की मदद से आगे की कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस के अनुसार मामले की आरंभिक जानकारी के अनुसार आर्थिक पक्ष सामने आया है. अस्पताल में भर्ती मृतक की बहन ने अपने बयान में बताया है कि परिवार के दो पेट्रोल पंप है, जिसमें घाटा हो रहा था। पुलिस को दिए बयान के अनुसार इसी बात से मृतक सुरेंद्र परेशान चल रहा था। मौके से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें मृतक मृतक ने घटना कारित करना लिखा है।