भोपाल: राज्य के ऊर्जा विभाग ने एमपीईबी के जबलपुर स्थित स्टेट लोड डिस्पेच सेंटर-एसएलडीसी के चार सूचना प्रौद्योगिकी तंत्र का आईटी एक्ट 2000 के तहत संरक्षित घोषित कर दिया है।
ये चार तंत्र हैं : सुपरवाईजरी कण्ट्रोल एण्ड डाटा एक्युजिशन सिस्टम/एनर्जी मेनेजमेंट सिस्टम, एससीएडी, सुपरवाईजरी कण्ट्रोल एण्ड डाटा एक्युजिशन सिस्टम ऑफ निुएबल एनर्जी मेनेजमेंट सेंटर, यूनीफाईड रियल टाईम डायनेमिक स्टेट मेजरमेंट सिस्टम तथा वेब बेस्ड एनर्जी शेड्यूलिंग सिस्टम।
उक्त चार सूचना प्रौद्योगिकी तंत्र को संरक्षित घोषित करने से अब कोई भी बाहरी व्यक्ति इसमें हैकिंग या घुसपैठ नहीं कर सकेगा तथा ऐसा करने पर वह आईटी एक्ट के तहत सजा का भागीदार बनेगा।