अलग-अलग जगह से आवारा कुत्तों से परेशान आम इंसान के कई वीडियो तो सोशल मीडिया के ज़रिये सामने आ ही चुके हैं. इस बीच हैदराबाद से दिल दहला देने वाली एक ऐसी घटना सामने आई हैं जिसमें आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम बच्चे की जान तक ले ली.  

दरअसल, 19 फरवरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो के अनुसार, बच्चे के सिर से लेकर हाथ-पैर तक को कुत्तों ने अपने दांतों से बुरी तरह नोच दिया. जिसके कारण मासूम की मौके पर ही मौत हो गई.

बीती 19 फरवरी को आवारा कुत्तों के एक झुंड ने 5 साल के मासूम पर इस कदर हमला किया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्चे का नाम प्रदीप है जो अपने पिता के साथ जहां वो काम करते है उस जगह पर गया था. बच्चे के पिता का नाम गंगाधर है जो सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करते हैं. 

जहां काम करते है उसी परिसर के आसपास बच्चे पर कुत्तों ने हमला किया. जिसके बाद गंभीर रूप से घायल बच्चे को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

बता दें कि पुलिस को अभी परिवार या सोसायटी की तरफ से किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली है. यह घटना तेलंगाना के निजामाबाद की बताई जा रहीं है.