प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जनवरी को वाराणसी-डिब्रूगढ़ के बीच दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज एमवी गंगा विलास को हरी झंडी दिखाएंगे। एमवी गंगा विलास उत्तर प्रदेश के वाराणसी से अपनी यात्रा शुरू करेगी और भारत और बांग्लादेश में 27 नदी प्रणालियों को पार करते हुए असम के डिब्रूगढ़ तक पहुंचने के लिए 51 दिनों में लगभग 3,200 किलोमीटर की यात्रा करेगी।

32 स्विस पर्यटक भी  'एमवी गंगा विलास' की उद्घाटन यात्रा का हिस्सा होंगे। यात्रा 52 दिनों की है और यात्रा का खर्च लगभग 13 लाख रुपये होगा, जिसका औसत किराया प्रति व्यक्ति प्रति रात लगभग 25,000 रुपये होगा। लग्जरी ट्रिपल डेक क्रूज शिप एमवी गंगा विलास सोमवार को कोलकाता से वाराणसी पहुंचा है। 

एमवी गंगा विला में सभी शानदार सुविधाओं के साथ तीन डेक हैं, 36 यात्रियों की क्षमता वाले 18 सुइट हैं। एमवी गंगा विलाज क्रूज को दुनिया के सामने देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए डिजाइन किया गया है।

51-दिवसीय क्रूज की योजना विश्व धरोहर स्थलों, राष्ट्रीय उद्यानों, नदी घाटों और बिहार में पटना, झारखंड में साहिबगंज, पश्चिम बंगाल में कोलकाता, बांग्लादेश में ढाका और असम में गुवाहाटी जैसे 50 पर्यटन स्थलों की यात्रा के साथ बनाई गई है। रिवर क्रूज टूरिज्म को बढ़ावा देने के पीएम मोदी के प्रयासों के अनुरूप, इस सेवा के लॉन्च से रिवर क्रूज की विशाल अप्रयुक्त क्षमता का ताला खुल जाएगा और भारत के लिए रिवर क्रूज टूरिज्म के एक नए युग की शुरुआत होगी।