कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का समापन सोमवार को हो गया। बर्फबारी के बीच समापन समारोह के लिए सजे मंच पर कांग्रेस समेत कई दलों के नेता मौजूद थे। इन सब के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत समापन समारोह में नज़र नहीं आये तो सोशल मीडिया पर कई सवाल खड़े हो गए।
किसी ने इसे कांग्रेस की गुटबाजी, तो किसी ने पायलट-गहलोत की खिचातानी से जोड़ दिया था लेकिन बाद में अशोक गहलोत ने एक बयान जारी कर तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया।
उन्होंने राहुल गांधी को बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि 26 जनवरी को निमोनिया से संक्रमित हो जाने के कारण किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पा रहा हूं। मेरी आज श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा के समापन कार्यक्रम में शामिल होने की दिली इच्छा थी, परन्तु डॉक्टर की सलाह के कारण वहां नहीं जा सका।
देंखे लाइव-
बता दें कि राहुल गांधी ने सोमवार को श्रीनगर के कांग्रेस कार्यालय में तिरंगा फहराकर 'भारत जोड़ो यात्रा' का समापन किया। यात्रा 145 दिन पहले 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। जो श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के साथ ख़तम हुई।