वित्तीय संकट से जूझ रहे गो फर्स्ट एयरलाइंस ने 9 मई तक अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं। एयरलाइंस ने ट्विटर के जरिए यह जानकारी दी है। गो फर्स्ट एयरलाइंस ने जानकारी दी है कि परिचालन कारणों से गो फर्स्ट एयरलाइंस ने 9 मई 2023 तक अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं। एयरलाइंस ने उड़ान रद्द होने से यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है। एयरलाइंस ने कहा कि जल्द ही मूल भुगतान मोड के जरिए यात्रियों को पूरा रिफंड दिया जाएगा।

गोफर्स्ट ने अपने बयान में कहा, "हम समझते हैं कि उड़ान रद्द होने से आपकी यात्रा की योजना प्रभावित हुई है और हम हर तरह की सहायता देने के लिए तैयार हैं।"

https://twitter.com/GoFirstairways/status/1654021451798724608?s=20

आपको बता दें कि गो फर्स्ट एयरलाइंस ने इससे पहले 3 मई से तीन दिनों के लिए अपनी उड़ानें रद्द की थीं। लेकिन इस अवधि को बढ़ाकर एयरलाइंस ने इसे 9 मई तक बढ़ा दिया है। छुट्टियों के महीने में एयरलाइंस ने अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं, जब घरेलू हवाई यात्रा अपने चरम पर होती है।

इससे पहले गो फर्स्ट को एनसीएलटी में निराशा हाथ लगी थी। एनसीएलटी ने उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए यह कहते हुए अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया कि आईबीसी के तहत ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। इसलिए DGCA (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) ने गोफर्स्ट से उड़ानें रद्द होने के बाद यात्रियों को जल्द से जल्द पैसा वापस करने को कहा है।

गो फर्स्ट ने DGCA को बताया है कि एयरलाइंस ने 15 मई तक टिकटों की बिक्री निलंबित कर दी है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या उड़ानें 15 मई तक रद्द की जा सकती हैं।