भोपाल। रेलवे ने यात्रियों को बड़ी सुविधा दी है. रेल प्रशासन कई गाड़ियों में अतिरिक्त कोच लगा रहा है. इससे कई ट्रेनों में वेटिंग क्लियर होगी. ग्रीष्मकालीन अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लियर करने के साथ ही रेल भर्ती बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए ये निर्णय लिया गया है। भोपाल मंडल से गुजरने वाली कुछ गाडिय़ों में आवश्यकतानुसार अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे.

इन गाडिय़ों में लगेंगे अतिरिक्त कोच
— गाड़ी संख्या 16093 चेन्नई सेंट्रल-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस में 01 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी कोच दिनांक 14, 18, 21, 25, 28 जून को तथा गाड़ी संख्या 16094 लखनऊ जंक्शन-चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस में दिनांक 16, 20, 23, 27, 30 जून को प्रारंभिक स्टेशन से गन्तव्य के लिए लगाए जाएंगे।
— गाड़ी संख्या 12687 मदुरै-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में 01 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी कोच दिनांक 12, 15, 19, 22, 26 एवं 29 जून को तथा गाड़ी संख्या 12688 चंडीगढ़-मदुरै एक्सप्रेस में 01 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी कोच दिनांक 17, 20, 24, 27, जून एवं 01 और 04 जुलाई को प्रारंभिक स्टेशन से गन्तव्य के लिए लगाए जाएंगे।
— गाड़ी संख्या 16317 कन्याकुमारी-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा हिमसागर एक्सप्रेस में 01 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी कोच दिनांक 17 एवं 24 जून को तथा गाड़ी संख्या 16318 श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा-कन्याकुमारी हिमसागर एक्सप्रेस में 01 वतातनुकूलित तृतीय श्रेणी कोच दिनांक 20 एवं 27 जून को प्रारंभिक स्टेशन से गन्तव्य के लिए लगाए जाएंगे।

इधर, रेलवे ने कोच बुक करने की सुविधा भी दी है. इस साल शादी के 70 से ज्यादा मुहूर्त निकले हैं। लंबी दूरी की गाड़ियों में आमतौर पर बारात के सफर करने के लिए कोच बुक करने की सुविधा आईआरसीटीसी के द्वारा प्रदान की जाती है। वहीं रेलवे जल्दी ही गाड़ियों में संक्रमण संबंधित अन्य प्रोटोकॉल भी लागू करने जा रहा है।