प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने प्रवास पर भोपाल पहुँच चुके हैं। भोपाल के पुराने स्टेट हैंगर पर प्रधानमंत्री मोदी का राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अभिनंदन किया। यहाँ से प्रधानमंत्री मोदी लाल परेड ग्राउंड पर बनाए गए हेलीपैड पर 9.50 पर लैंड करेंगे।
इसके बाद वे कुशाभाऊ ठाकरे हॉल में संयुक्त कमांडर सम्मेलन-2023 में सम्मिलित होंगे। कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी 5 घंटे रहेंगे। उसके बाद लगभग सवा तीन बजे प्रधानमंत्री भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर भोपाल और नई दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे-भारत एक्सप्रेस ट्रेन को झंडी दिखा कर रवाना करेंगे।
संयुक्त कमांडर सम्मेलन-2023
सैन्य कमांडरों का तीन दिवसीय सम्मेलन 30 मार्च से एक अप्रैल 2023 तक हो रहा है। सम्मेलन की विषय-वस्तु ‘रेडी, रिसर्जेन्ट, रेलेवेंट’ है। सम्मेलन के दौरान सशस्त्र बलों की युद्ध-भूमि की संयुक्त तैयारियों के मद्देनजर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की हो रही है। सशस्त्र बलों की तैयारी और ‘आत्म-निर्भरता’ प्राप्त करने की दिशा में डिफेंस इकोसिस्टम की प्रगति की समीक्षा भी होगी।
सम्मेलन में तीनों सशस्त्र बलों के कमांडर और रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। थल सैनिकों, नौ सैनिकों और वायु सैनिकों के साथ समावेशी और अनौपचारिक बातचीत भी होगी। ये सभी चर्चाओं में योगदान करेंगे।
वंदे भारत एक्सप्रेस
वंदे भारत एक्सप्रेस ने देश में यात्रियों के यात्रा-अनुभव को पुनर्भाषित किया है। नई रेलगाड़ी भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बीच चलेगी। यह देश की 11वीं वंदे भारत एक्सप्रेस होगी। स्वदेशी स्तर पर वंदे भारत एक्सप्रेस को डिजाइन किया गया है, जो उत्कृष्ट यात्रा सुविधाओं से लैस हैं। इस रेलगाड़ी से सभी यात्रियों को तेज, आरामदेह और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव होगा। साथ ही क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा और आर्थिक विकास को प्रोत्साहन मिलेगा।
ये है कार्यक्रम
सुबह 8:05- दिल्ली से एयरफोर्स के विमान से रवाना होंगे।
सुबह 9:25- भोपाल के ओल्ड स्टेट हैंगर पर पहुंचेंगे।
सुबह 9:30- स्टेट हैंगर से हेलीकॉप्टर के जरिए रवाना होंगे।
सुबह 9:50- लाल परेड मैदान के हेलीपैड पर उतरेंगे।
सुबह 10:00 - कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में कंबाइंड कमांडर कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे।
दोपहर 3:05- कुशाभाऊ ठाकरे सभागार से कार द्वारा रवाना होंगे।
दोपहर 3:15- रानी कमलापति रेल्वे स्टेशन पहुचेंगे। यहां वंदे भारत ट्रेन को रवाना करेंगे।
दोपहर 3:35-कार से रानी कमलापति रेल्वे स्टेशन से बीयू परिसर के हेलीपैड के लिए रवाना होंगे।
दोपहर 3:45- बीयू के हेलीपैड से भोपाल एयरपोर्ट के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे।
शाम 4:10- भोपाल एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।