ग्वालियर में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है यहां पर एक तेज रफ्तार बोलेरो ने 5 लोगों को कुचल दिया| यह घटना बड़ागांव खुरेरी के पास की बताई जाती है| जानकारी के मुताबिक एक परिवार रोड पर सवारी वाहन का इंतजार कर रहा था| इस हादसे में तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई| कुल मिलाकर 5 लोगों की मौत की सूचना है| पुलिस अधिकारी राजेश दंडोतिया के मुताबिक 5 लोगों की मौत हुई है| घटना ग्वालियर शहर से 25 किलोमीटर दूर की बताई जाती है|
🏏 खेल
ग्वालियर में बड़ा हादसा, बोलेरो ने 3 बच्चों सहित पांच को रौंदा, एक ही परिवार के बच्चे|
तेज रफ्तार वाहन से दुर्घटनाओं की खबरें अब आम हो चुकी है| ड्राइवर की लापरवाही करें या नशे का परिणाम, बड़े वाहन में बैठा हुआ व्यक्ति वाहन चलाते वक्त होश खो बैठता है और इसका परिणाम होता है आम निर्दोष नागरिकों की मौत|