Hardeep Singh Puri: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के वर्षों के दौरान, राजनीतिक निर्णय लेने की प्रक्रिया कुल मिलाकर निष्क्रियता और नीति-पक्षाघात की विशेषता थी. उस समय देश में विकास पर कोई ध्यान नहीं था और भारत 'फ्रैजाइल-फाइव' अर्थव्यवस्थाओं में से एक था. मोदी जी के नेतृत्व में, भारत ने एक अभूतपूर्व परिवर्तन देखा और दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया.

उन्होंने बताया, साल 2014 तक भारत की अर्थव्यवस्था ये थी कि इसकी गिनती Fragile Five में थी और ग्लोबल रैंकिंग में हम 10वें स्थान पर थे. लेकिन अब स्थितियां बदल चुकी हैं. आज हम दसवें स्थान से आगे बढ़ पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं.कोरोना काल में हमने 220 करोड़ वैक्सीन ना केवल बनाई हैं बल्कि उनको सही से वितरित भी किया है. 100 देशों को तो हमने सीधे तौर पर वैक्सीन दी है. नीति-नीयत और नेता अगर ये तीनों ठीक हैं तो सब ठीक हो जाता है.

देंखे लाइव:

 

राहुल के बयान पर पलटवार-

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विदेश में अल्पसंख्यकों पर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए हरदीप सिंह पुरी बोले, राहुल गांधी विदेश जाते हैं तो इनको अल्पसंख्यक याद आ जाते हैं, आप कोई भी बयान दे देते हो और जब उसके बाद आपका झूठ पकड़ा जाता है तो माफी मांगते हो. ये सब क्या है? आज का समय विश्वसनीयता का है.

उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार के 9 साल ने सही मायने में विकास और समृद्धि सुनिश्चित की है. बुनियादी ढांचे के विकास से लेकर लोगों के जीवन को आसान बनाने तक, न्यू इंडिया ने एक लंबा सफर तय किया है. स्वच्छ भारत, उज्ज्वला, अमृत जैसी कुछ योजनाओं का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है.