भोपाल. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रोड एक्सीडेंट हुआ है. यहां एक हाईस्पीड कार ने कई लोगों को रौंद दिया. इनमें दो महिलाओं की हालत नाजुक बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि कार चालक ने नशे में फुटपाथ पर कार चढ़ा दी. हाईस्पीड कार ने यहां सो रहे लोगों को चपेट में लिया, जिनमें दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं.

पुलिस ने बताया कि घटना पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास की है। यहां एक तेज स्पीड कार ने फुटपाथ पर सो रही दो महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया। इन दोनों महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा देर रात हुआ. हादसे के बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार का ड्राइवर नशे की हालत में था। इतना ही नहीं, कार से भी महंगी शराब की कई बोतलें बरामद हुई है।