पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति देवीसिंह शेखावत का शुक्रवार को 89 साल की उम्र में पुणे के एक निजी अस्पताल में हार्ट अटैक से निधन हो गया। पूर्व राष्ट्रपति के परिवार के करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उन्हें कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
सूत्र ने बताया कि, "दिल का दौरा पड़ने से आज सुबह नौ बजे उनका निधन हो गया।" उनके परिवार में उनकी पत्नी प्रतिभा पाटिल, एक बेटा और एक बेटी है। उनका अंतिम संस्कार पुणे में ही किया जाएगा।
सूत्रों के मुताबिक, शेखावत 12 फरवरी की सुबह पुणे में अपने घर के बाहर गिर पड़े थे। उनकी सर्जरी हुई लेकिन बाद में हाई ब्लड प्रेशर, किडनी फेलियर सहित अन्य जटिलताओं के कारण उनकी मृत्यु हो गई।