INDIA vs NDA: विपक्षी दलों ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज़ कर दी हैं. बिहार की राजधानी पटना के बाद आज (18 जुलाई) विपक्ष दूसरी बार बेंगलुरु में एकजुट हुआ. इस बैठक के ज़रिए विपक्षी दलों ने मोदी सरकार (NDA) को चुनौती देने के लिए 2024 की रणनीति पर मंथन किया. साथ ही विपक्षी एकजुटता को "INDIA" यानी Indian, National, Democractic, Inclusive, Alliance नाम दिया गया.

 NDA का शक्ति प्रदर्शन-

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड्गे ने बेंगलुरु में करीब 26 दलों के शामिल होने का दावा किया. वहीं, विपक्षी दलों की बैठक के जवाब में आज  (18 जुलाई) दिल्ली में होने जा रही NDA की बैठक में 38 दलों को न्योता भेजा गया है. बीजेपी ने दावा किया है कि कुल 38 दल इस बैठक में शामिल हो रहे हैं. इन तमाम राजनीतिक दलों की लिस्ट भी सामने आ चुकी है.

ये दल होंगे शामिल-

जिसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP), शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट), एनसीपी (अजित पवार गुट), राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (पशुपति कुमार पारस), ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम, अपना दल (सोनेलाल), नेशनल पीपुल्स पार्टी, नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी, ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन, सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा, मिजो नेशनल फ्रंट, इंडीजीनियस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा, नगा पीपुल्स फ्रंट, नगालैंड रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले), असम गण परिषद, पत्तली मक्कल कची, तमिल मानिला कांग्रेस, यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी, लिबरल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त), महाराष्ट्रवादी गोमंटक पार्टी, जननायक जनता पार्टी, प्रहर जनशक्ति पार्टी, राष्ट्रीय समाज पक्ष, जन सुराज्य शक्ति पार्टी, कुकी पीपुल्स आलायंस, यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (मेघालय), हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी, निषाद पार्टी, ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM), जन सेना पार्टी, हरियाणा लोकहित पार्टी, भारत धर्म जन सेना, केरल कामराज कांग्रेस, पुथिया तमिलागम, लोक जन शक्ति पार्टी (राम विलास पासवान), गोरखा नेशनल लिब्रेशन फ्रंट शामिल हैं.

बता दें कि दिल्ली में बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए की बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है. नई दिल्ली के अशोका होटल के कलिंगा हॉल में यह बैठक होगी. जिसमें 38 दल शामिल होने जा रहे हैं. मिशन-2024 से पहले विपक्ष के सामने NDA का ये पहला शक्ति प्रदर्शन हैं.

NDA बैठक में भाग लेने वाले 38 दलों के नाम-

'INDIA' में 26 तो NDA में 38 दल