चीन के गुआना में किंडरगार्टेन में हुई चाकूबाजी में 6 की मौत हो गई। इनमें 3 बच्चे शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 7.30 बजे 25 साल के हमलावर ने चाकूबाजी की। हमले में 3 बच्चों के अलावा एक टीचर और 2 पेरेंट्स की मौत हुई है। 

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि इस हमले के पीछे कोई मकसद जरूर था। चीन के जियांग्सी प्रांत में अगस्त 2022 को भी किंडरगार्डन में चाकूबाजी हुई थी। इस घटना में 3 लोगों की जान चली गई थी।