अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन आज चुनाव को लड़ने को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। अमेरिका में अगले साल राष्ट्रपति चुनाव होने जा रहे हैं और माना जा रहा है कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडेन के बीच एक बार फिर रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने दोबारा चुनाव के मैदान में उतरने की घोषणा कर दी है। अमेरिकी मीडिया और राजनीतिक विशेषज्ञ भविष्यवाणी कर रहे हैं कि डेमोक्रेट आधिकारिक तौर पर इस सप्ताह अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। बाइडेन और उनकी टीम ने उनके चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है।
सीबीएस न्यूज के अनुसार, व्हाइट हाउस के वरिष्ठ अधिकारी और लंबे समय से डेमोक्रेटिक पार्टी की कार्यकर्ता जूली शावेज रोड्रिग्ज बाइडेन के फिर से चुनाव अभियान का प्रबंधन करेंगी। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, 2020 के चुनाव में बाइडेन से हार गए थे।
ट्रंप ने भी पिछले साल नवंबर 2024 में रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में अपने नामांकन की घोषणा की थी। अगला अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 5 नवंबर, 2024 को होगा। कहा जा रहा है, कि बाइडेन की टीम उसी तरह से वीडियो का निर्माण और प्रचार करेगी जिस तरह बराक ओबामा ने 2012 में अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की थी।
कई लोगों का मानना है कि चुनाव में बाइडेन को फायदा हो सकता है। बाइडेन वर्तमान में 80 वर्ष के हैं और ओवल ऑफिस संभालने वाले सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति हैं। अगर वह चुनाव जीत जाते हैं तो 82 साल की उम्र में अपना दूसरा कार्यकाल शुरू करेंगे। उनका कार्यकाल समाप्त होने पर वह 86 वर्ष के होंगे।