पाकिस्तान के पेशावर में एक मस्जिद में ब्लास्ट हुआ है। धमाके में 28 लोगों की मौत हो गई, वहीं हादसे में 410 लोगों के घायल होने की ख़बर है। बताया जा रहा है कि मस्जिद पुलिस लाइन के नज़दीक है। ये ब्लास्ट किसने और किन कारणों से किया है इसके संबंध में अभी तक पता नहीं चल पाया है। 

ब्लास्ट के बाद पेशावर में मेडिकल इमरजेंसी भी घोषित कर दी गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है। धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मची हुई है। मस्जिद को टारगेट करने के पीछे का क्या मकसद है ये भी पता लगाया जा रहा है।

 बताया जा रहा है, कि आत्मघाती हमले में अबतक 28 लोगों की मौत हो गई है और 150 से भी ज़्यादा लोग घायल हो गए हैं।