ब्रिटेन आज किंग चार्ल्स III और क्वीन कैमिला की ताजपोशी का गवाह बन रहा है। राज्याभिषेक का भव्य समारोह वेस्टमिंस्टर ऐबे चर्च में हुई है। ब्रिटिश शाही परिवार में 70 साल बाद ताजपोशी हो रही है। वहीं राजशाही का विरोध कर रहे छह लोग अरेस्ट भी किये गए हैं। 

ब्रिटेन के नए राजा चार्ल्स और किंग चार्ल्स की पत्नी कैमिला की भावी महारानी के रूप में ताजपोशी के कार्यक्रम को दुनिया भर में देखा गया। किंग चार्ल्स और उनकी पत्नी कैमिला वेस्टमिंस्टर एब्बे में ऐतिहासिक राज्याभिषेक के लिए एक धार्मिक समारोह में पहुंचे। शाही जोड़े ने बकिंघम पैलेस से वेस्टमिंस्टर एब्बे तक की यात्रा की। 

ताजपोशी से पहले किंग चार्ल्स और उनके बड़े बेटे प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन बकिंघम पैलेस के नजदीक अपने करीबी लोगों और शुभचिंतकों से मुलाकात की। 

किंग चार्ल्स के ऐतिहासिक ताजपोशी समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी डॉ. सुदीप धनखड़ वेस्टमिंस्टर एब्बे पहुंचे हैं। धनखड़ और उनकी पत्नी समारोह में अन्य राष्ट्रमंडल राष्ट्र प्रमुखों के साथ बैठे। ब्रिटेन के नए सम्राट की ऐतिहासिक ताजपोशी में आमंत्रित दुनियाभर के करीब 100 राष्ट्राध्यक्ष और शासनाध्यक्ष शामिल हो रहे हैं।