यूक्रेन की राजधानी कीव में एक बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा हो गया। कीव के स्कूल पर हेलीकाप्टर गिरने से यूक्रेन के गृहमंत्री समेत 16 लोगों की मौत की खबर है। हादसा कीव के उत्तरपूर्व में स्थित शहर ब्रोवरी में हुआ है। पुलिस और आपात सेवा के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
हादसे की वजह अभी पता नहीं चल सकी है। यूक्रेन की नेशनल पुलिस ने 16 लोगों की मौत की पुष्टि की है।
मृतकों में यूक्रेन के गृह मंत्रालय के कई वरिष्ठ अधिकारी और गृहमंत्री डेनिस मोनास्त्रिस्की और उनके डिप्टी मंत्री यावगेनी येनिन शामिल हैं।
एयरक्राफ्ट हादसे के बाद का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बच्चों का स्कूल आग की लपटों से घिरा नजर आ रहा है। हादसे में मारे गए मोनास्त्रिस्की साल 2021 में ही यूक्रेन के गृहमंत्री बने थे। हादसे में 22 लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं।