पाकिस्तान के कराची में एक हिंदू डॉक्टर बीरबल जेनानी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। नेत्र स्पेशलिस्ट जेनानी कराची मेट्रोपॉलिटन कॉरपोरेशन में हेल्थ डिपार्टमेंट के सीनियर डायरेक्टर के पद पर रह चुके थे। पुलिस ने इस घटना को टारगेट किलिंग बताया है।
पुलिस के मुताबिक, डॉक्टर जेनानी अपनी असिस्टेंट डॉक्टर के साथ रामस्वामी इलाके से गुलशन - ए - इकबाल स्थित घर जा रहे थे। इसी दौरान एक गनमैन ने उनकी कार पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।
हमले से कार अनियंत्रित हो गई और एक दीवार से टकरा गई, जिससे डॉ. जेनानी की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी असिस्टेंट को भी गोलियां लगी हैं। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते ही घोटकी जिले में एक हिंदू रेस्टोरेंट मालिक को पुलिस वाले ने पीटा था।