भारत का पड़ौसी देश पाकिस्तान महंगाई की मार झेल रहा है, पाकिस्तान में रोजमर्रा की ज़रूरतों के सामानों की क़ीमतें आसमान छू रही हैं। पाकिस्तान की शाहबाज शरीफ सरकार ने पाकिस्तानियों पर एक बार महंगाई का बम फोड़ दिया है। आधी रात को पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों की क़ीमतों में इज़ाफ़ा कर दिया।

इसके बाद से पेट्रोल 267 के बजाए 272 रुपए, डीज़ल 280 की जगह 293 और केरोसिन 187.73 की बजाए  190 प्रति लीटर की दर पर मिलेगा। 
आपको बता दें, कि हाल ही में 28 फरवरी को पेट्रोल दाम 5 रुपए घटाए थे। 

इस आदेश को लेकर सोशल मीडिया पर रिएक्शन भी आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि  न ज़िंदाबाद न मुर्दाबाद पाकिस्तान सिर्फ बर्बाद-

पाकिस्तान ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स (पीबीएस) के ताजा आंकड़ों पर नजर डालें तो देश में महंगाई की तस्वीर साफ होती है। बता दें कि दिसंबर 2021 में पाकिस्तान में महंगाई दर 12.30 फीसदी के मुकाबले दिसंबर 2022 में लगभग दोगुनी होकर 24.5 फीसदी हो गई है। इस आंकड़े में बढ़ोतरी मुख्य रूप से खाने-पीने की चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण हुई है। पाकिस्तान में एक साल में खाद्य महंगाई दर 11.7 फीसदी से बढ़कर 32.7 फीसदी हो गई है।