ब्राजील के एक प्री-स्कूल में नौनिहालों के साथ हिंसा का मामला सामने आया है। एक सिरफिरे इंसान ने इस डे केयर सेंटर में घुसकर एक ने 4 बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। हमले में जान गंवाने वाले बच्चों की उम्र 5 से 7 साल के बीच है। इनमें तीन लड़के और एक लड़की शामिल है।
स्थानीय अस्पताल ने बताया कि घटना में 4 बच्चों की मौत हो गई है तो वहीं 4 बच्चे घायल भी हुए हैं। घायल बच्चों की उम्र 2 साल से कम है, जिनका इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि हमलावर ने अटैक करने के लिए कुल्हाड़ी का इस्तेमाल किया।
ब्राजील की पुलिस के मुताबिक घटना देश के दक्षिणी इलाके में स्थित सांता कैटरिना राज्य के ब्लुमेनौ शहर में हुई। सांता कैटरिना के गवर्नर जोर्जिन्हो मेलो ने सीएनएन को बताया कि हमले के बाद संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है, जिसकी उम्र 25 साल है।
पुलिस का कहना है कि हमले को अंजाम देने से पहले उसने कैंटिन्हो बॉम बास्टर ने डे केयर की दीवार फांदी और अंदर दाखिल हो गया। इसके बाद उसने छोटे बच्चों पर हमला कर दिया।