नेपाल के PM पुष्प कमल की पत्नी का निधन, CM शिवराज ने जताया शोक


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

बुधवार सुबह करीब आठ बजे उन्हें दिल का दौरा पड़ा..!

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' की पत्नी सीता दहल का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 69 वर्ष की थीं। बुधवार सुबह करीब आठ बजे उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उन्हें तुरंत उपचार दिया गया। लेकिन काफी कोशिश के बाद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

नेपाली प्रधानमंत्री के निजी चिकित्सक (फिजीशियन) प्रो. डॉ. युवराज शर्मा ने बताया कि सीता दहल पाकिर्न्सन, मधुमेह उच्च तनाव से पीड़ित थीं। अस्पताल की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, उन्हें प्रोग्रेसिव सुप्रान्यूक्लियर पाल्सी, पार्किंसंस, डायबिटीज और हाइपरटेंशन जैसी समस्याएं थीं।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री सिवराज सिंह चौहान ने नेपाल के प्रधानमंत्री की पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा…

नेपाल के आदरणीय प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' की पत्नी श्रीमती सीता दाहाल जी के असामयिक निधन के समाचार से मन व्यथित है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति व शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूँ। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं परिजनों के साथ हैं। ।। ॐ शांति ।।

हाल ही में नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल मध्यप्रदेश  भी आये थे। इंदोर में वे एक आधिकारिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद परिवार के साथ उज्जैन भी गए थे। जहाँ उन्होंने भगवान महाकाल की पूजा अर्चना की ठी और इस दौरान नेपाल से लाए गए रुद्राक्ष भगवान महाकाल को अर्पित किए थे।