पाकिस्तान में इस्लामाबाद कोर्ट से इमरान खान की गिरफ्तारी होते ही पीटीआई के समर्थकों ने जमकर विरोध शुरू कर दिया। इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद से पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के समर्थक देश भर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। 

कयास लगाए जा रहे हैं कि इमरान खान की मदद पाकिस्तान खुफिया एजेंसी के लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इमरान खान लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद को भी आर्मी चीफ बनाना चाहते थे। विरोध प्रदर्शनों ने पाकिस्तानी सेना और खुफिया एजेंसियों के बीच तनाव का माहौल बना दिया है। इस बात को लेकर पाक  सेना विभाजित सी नज़र आ रही है।

पीटीआई समर्थक आक्रोशित हो गए

पाकिस्तान की इस्लामाबाद अदालत में जैसे ही इमरान खान को गिरफ्तार किया गया, पीटीआई समर्थकों ने जमकर विरोध शुरू कर दिया। इस बीच, उन्होंने लाहौर में पाकिस्तानी कमांडर के घर में तोड़फोड़ की। घर के अंदर जो कुछ भी सामान था उसे लापरवाही से तोड़ा जा रहा था।

प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों के घरों से सामान भी चुराया है। इमरान खान के समर्थकों ने पूरे देश में आतंक का माहौल बना दिया है। जगह-जगह विरोध प्रदर्शन जोरों पर हैं।

पाकिस्तान सरकार ने देश के मौजूदा हालात को देखते हुए इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह से बंद कर दी हैं। स्कूल, कॉलेज बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। पाकिस्तान कते मौजूदा हालातों को देखते हुए यूके और यूएसए ने भी पाकिस्तान में रह रहे अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है।