आज अमेरिका के नैशविले में एक स्कूल में फायरिंग में तीन छात्रों समेत 6 लोगों की मौत हो गई। टैसी राज्य के इस शहर में सुबह हमलावर ऑड्री हेल ने राइफल और हैंड गन से फायरिंग शुरू कर दी। खबरों के मुताबिक फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस द कोवेनेंट स्कूल में पहुंची और 15 मिनट के भीतर ऑड्री को मार गिराया।

वह दो राइफल और एक हैंडगन लेकर स्कूल पहुंची थी। पुलिस ने बताया कि 28 साल की ऑड्री इसी स्कूल की स्टूडेंट थी। वह ट्रांसजेंडर थी और सोशल मीडिया पर खुद की पहचान पुरुष बताती थी।

पुलिस प्रवक्ता ने कहा- ऑड्री इस बात से नाराज थी कि उसे जबरदस्ती एक क्रिश्चियन स्कूल भेज दिया गया था। तीनों मृतक बच्चे 9 साल के थे। मरने वाले तीन सीनियर लोगों में एक सब्स्टीट्यूट टीचर सिंथिया पीक स्कूल कस्टोडियल माइक हिल और कोवेनेंट हेड कैथरीन कूंस शामिल हैं।