जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा पर जानलेवा हमला किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जापान के वाकायामा शहर में भाषण देने के दौरान एक व्यक्ति ने उन पर स्मोक बम फेंक दिया। हालांकि, बम फटने तक पीएम किशिदा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। यह बताया गया है कि किशिदा को उस स्थान से बाहर ले जाने के ठीक बाद एक जोरदार धमाका हुआ, जहां भाषण दिया जा रहा था।
घटना का वीडियो वायरल-
https://twitter.com/CrimeWatchJRZ/status/1647072674210799621?s=20
इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें पीएम किशिदा का भाषण सुनने पहुंचे बम फेंके जाने की घटना के बाद इधर-उधर भागते देखे जा सकते हैं। इस बीच, पुलिसकर्मी व्यक्ति को जमीन पर गिराकर उसे दबोचते हुए भी दिखाई दे रहें हैं। बताया गया है कि इस घटना में पीएम को कोई चोट नहीं आई है। वह अपने लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के समर्थन में एक कार्यक्रम में प्रचार करने आए थे।