International Nurses Day 2023: 12 मई को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस (International Nurses Day) मनाया जाता है। यह दिन स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नर्सों के महत्व पर प्रकाश डालता है। अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती का प्रतीक है। इस मौके पर नर्सों को उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों के लिए धन्यवाद देने के लिए दुनिया भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, ऐतिहासिक रूप से और आज भी नर्सें उच्च गुणवत्ता और सम्मानजनक उपचार और देखभाल प्रदान करके बीमारियों और महामारियों से लड़ने में हमारी मदद करने में सबसे आगे हैं। कोविड-19 महामारी नर्सों की महत्वपूर्ण भूमिका की याद दिलाती है।
अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस 2023 (Nurses Day 2023) की थीम (nurses day theme 2023) 'हमारी नर्सें, हमारा भविष्य' है जो वैश्विक स्तर पर नर्सों की भूमिका पर केंद्रित है। यह विषय वैश्विक स्वास्थ्य चुनौतियों का समाधान करने के लिए एक वैश्विक अभियान चलाएगा। इसका उद्देश्य सभी के लिए वैश्विक स्वास्थ्य में सुधार करना भी होगा।
नर्सों की अंतर्राष्ट्रीय परिषद के अनुसार, हमारी नर्सें हमारा भविष्य (nurses day quotes) अभियान नर्सों और उनके उज्जवल भविष्य पर प्रकाश डालेगा। WHO नर्सिंग एंड मिडवाइफरी ग्लोबल कम्युनिटी ऑफ प्रैक्टिस भी अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस (happy nurses day 2023) को चिह्नित करने के लिए एक वेबिनार का आयोजन करेगी। इस वेबिनार के साथ WHO का उद्देश्य दुनिया भर की नर्सों को मनाना और धन्यवाद देना है।