मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश का आर्थिक तंत्र मजबूत हुआ है। देश में औद्योगीकरण बढ़ा है, अब हम विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं। लुधियाना भारत का मैन्चेस्टर है। यहां के उद्योगपतियों ने बड़ी मेहनत से अपनी पहचान बनाई है। लुधियाना में निर्मित ए-वन और हीरो साइकिल्स देश-दुनिया में मशहूर हैं। पंजाब के निवेशक देश की आर्थिक समृद्धि में योगदान देने वाले प्रमुख ध्वजवाहक हैं। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि आज लुधियाना में हुये इंटरैक्टिव सेशन, वन-टू-वन चर्चा और संवाद सत्रों में यहां के उद्योगपतियों से 15 हजार 606 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुये हैं, जिससे 20 हजार से अधिक रोजगार का सृजन होगा। हमने लुधियाना और पंजाब के उद्योपतियोंत को मध्यप्रदेश में उद्योग लगाने के लिये आमंत्रित किया। साथ ही उन्हें मध्यप्रदेश में उपलब्ध संसाधनों के साथ राज्य की औद्योगिक नीतियों से भी अवगत कराया है। सीएम डॉ. यादव सोमवार को पंजाब की उद्योग नगरी लुधियाना में मध्यप्रदेश में निहित निवेश की संभावनाओं के संबंध में निवेशकों को संबोधित कर रहे थे।

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश देश का एकमात्र प्रदेश है, जहां पन्ना जिले में हीरा तो शहडोल में आयरन डिपाजिस्ट्स है। बीते दिनों सिंगरौली जिले में सोने की खदानें भी मिली हैं। सीएम डॉ. यादव ने सभी निवेशकों को मध्यप्रदेश की रत्नगर्भा भूमि में निवेश करने के लिए आत्मीयता से आमंत्रित करते हुए कहा कि यहां व्यापार की असीम संभावनाएं हैं। आइये और मध्यप्रदेश में अपना दूसरा घर बनाईये। उन्होंने कहा कि निवेशक मध्यप्रदेश में जितने चाहें, उतने उद्योग-धंधे लगाएं, सरकार पलक-पावड़े बिछाकर आपका स्वागत करेगी, आपकी हर संभव मदद करेगी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में उद्योग-धंधे लगाने के लिए जरूरत के मुताबिक भूमि, बिजली, पानी, कुशल कार्यशक्ति सब उपलब्ध हैं। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश और पंजाब दोनों भाइयों की तरह हैं। अनाज के उत्पादन में पंजाब बड़ा और मध्यप्रदेश छोटा भाई है। ‍अब दोनों भाई मिलकर देश और मध्यप्रदेश का विकास करेंगे।

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति पथ पर है। पंजाब वीरों की धरती है, इसकी अलग ही पहचान है। यह गुरु परंपरा की अद्भुत धरती है। मध्यप्रदेश के इंदौर की पहचान स्वच्छता में है, तो लुधियाना की पहचान उद्योगों से है। हम उद्योगपतियों को मध्यप्रदेश में उद्योग लगाने के लिए आमंत्रित करने आए हैं। आप खुले दिल से और बिना किसी हिचक के निवेश करें, सरकार जितनी हो सकेगी, आपकी उतनी मदद करेगी।

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि भारत बदलते दौर में सिरमौर बन रहा है। उद्योगों से कई परिवारों का उदर-पोषण होता है और गरीबों के जीवन में आमदनी का उजाला आता है। यह एक पवित्र कार्य है। उद्योगपति अपने परिवार का पोषण करते हुए दूसरों का भी घर रौशन करते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब अमर शहीद भगत सिंह की धरती है, जिन्होंने सर्वोच्च बलिदान देकर देश की आजादी में अहम भूमिका निभाई। सीएम ने कहा कि आप लोग यहां भी काम करते रहें और अपने कारोबार का विस्तार करते हुए एक-दो फैक्ट्री मध्यप्रदेश में भी लगाएं। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) में मध्यप्रदेश सरकार ने अपनी उद्योग अनुकूल नीतियों को दुनिया के सामने रखा। हमने उद्योगपतियों को कई सौगातें दी हैं। टेक्सटाईल्स सेक्टर के इंडस्ट्रियल वर्कर्स की सैलरी में मध्यप्रदेश सरकार 5 हजार रुपए की अतिरिक्त मदद देगी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में स्कूली बच्चों को साइकिलें बांटी जा रही हैं। साइकिलें मुख्यत: पंजाब में ही बनती हैं। यही साइकल मध्यप्रदेश में भी बन सकती हैं। उद्योगपति मध्यप्रदेश में साइकल बनाने की फैक्ट्री लगाएं। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में सोने की चिड़िया की पहचान रखता था। वर्ष 1947 में देश आजाद हुआ, तब भारत दुनिया की 15वीं अर्थ-व्यवस्था हुआ करता था। इजरायल और जापान जैसे देश कहां से कहां पहुंच गए। वर्ष 2014 में भारत 11वें स्थान पर था और आज बदलते दौर में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की चौथी बड़ी अर्थ-व्यवस्था बन गया है और अब तीसरी अर्थ-व्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है।

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने कोयम्बटूर, सूरत और अब लुधियाना में रोड-शो कर निवेशकों के साथ संवाद किया है। राज्य में संभाग स्तर पर रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव भी आयोजित की गईं। इसी साल फरवरी में भोपाल में हुई जीआईएस के माध्यम से मध्यप्रदेश को 30.77 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले थे। राज्य में इंडस्ट्री के विभिन्न सेक्टर्स के विकास के लिए अलग-अलग विषयों पर समिट आयोजित की जा रही हैं। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश विभिन्न खनिज संपदाओं से संपन्न क्षेत्र है। यहां निवेश करना नि:संदेह फायदे का सौदा है।

श्रमिकों के हित में बड़े स्तर पर सेटलमेंट किये क्लियर

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि हाल ही में प्रदेश सरकार ने श्रमिकों के हित में सैकड़ों करोड़ रुपये के सेटलमेंट क्लियर किये हैं। यह निर्णय प्रदेश सरकार की श्रमिकों के प्रति संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सीएम ने यह भी बताया कि यदि किसी नीति में निवेशकों को सुविधा देने के लिए संशोधन की आवश्यकता होगी तो सरकार कैबिनेट स्तर पर भी बदलाव करने के लिए तत्पर है।

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि विभिन्न उद्योगपतियों द्वारा प्रदेश में निवेश हेतु 15,606 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनसे लगभग 20,275 से अधिक रोजगार 

क्र

कंपनी का नाम

नाम, पदनाम

प्रस्तावित स्थान/ क्षेत्र

निवेश प्रस्ताव

(रू. करोड़ में)

अनुमानित रोजगार (संख्या में

1.ट्राइडेंट ग्रुपराजेन्द्र गुप्ता, चेयरमैन 

5000

6000

2.रालशन टायर्स लिमिटेडसंजीव पाहवा, चेयरमैनएसआईपी पीथमपुर

2200

2000

3.वर्धमान इंडस्ट्रीजएस.पी. ओसवाल, चेयरमैनपी. एम. मित्रा पार्क, धार

1581

2500

 

4.ए.बी. कोटस्पिन इंडस्ट्रीदीपक गर्ग, मैनेजिंग डायरेक्टरपी. एम. मित्रा पार्क, धार

1300

 

1500

 

5.नाहर ग्रुपदिनेश ओसवाल, सीएमडी एवं मैनेजिंग डायरेक्टरपी. एम. मित्रा पार्क, धार

1100

1000

6.दीपक फास्टनर्स लिमिटेडसंजीव कालरा, मैनेजिंग डायरेक्टरसीहोर

1000

1800

7.मिसेज बेक्टर्स फूड स्पेशियलिटीज लि.अनूप बेक्टर, एमडीपीथमपुर

700

500

8.हाईलैंड एथनॉलअमित मोदीनरसिंहपुर

600

1000

9.ए एंड एम एग्री वेंचर्स प्रालि भोपाल

600

1000

10.भगवती लैक्टों वेजिटेरियन एक्सपोर्ट्स प्रा. लि.सुशील मित्तल, चेयरमैनमोहासा बाबई, नरसिंहपुर

500

300

11.बॉन ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीजमंजीत सिंह, एमडी एवं चेयरमैनइंदौर

200

750

12.एमआरएम मेध्या ग्रीनटेक प्रा. लि.पुनीत अग्रवाल, निदेशकमोहासा बाबई, नरसिंहपुर

100

125

13.टीके स्टील एवं स्टील उद्योग समूहलोकेश जैन, एमडी, चेयरमैन-सीआईआई लुधियाना चैप्टर 

200

300

14.के.जी. एक्सपोर्ट्स एंड टीमहरीश दूआ, ईपीसी सदस्य 

400

1000

15.दिनेश ओसवाल, सीएमडी एवं मैनेजिंग डायरेक्टरचैतन्य डावर, डायरेक्टर 

125

500

कुल

15,606

20,275

सृजन की संभावना है -

सीएम डॉ. यादव की लुधियाना में प्रमुख उद्योगपतियों से वन-टू-वन चर्चा

सीएम डॉ. यादव ने लुधियाना प्रवास के दौरान पंजाब के प्रमुख उद्योगपतियों से वन-टू-वन बैठक कर उन्हें मध्यप्रदेश की निवेश समर्थक नीतियों से अवगत कराया। सीएम डॉ. यादव ने उद्योगपतियों को भरोसा दिलाया कि मध्यप्रदेश सरकार जहाँ भी संभावनाएं दिख रही हैं, वहाँ नीतिगत बदलाव करने के लिए पूरी तत्परता से काम करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में श्रमिकों और उद्योगों दोनों के हितों का समान ध्यान रखा जा रहा है।

सीएम डॉ. यादव से चर्चा करने वाले उद्योगपतियों में टेक्सटाइल सेक्टर से नाहर ग्रुप के सीएमडी दिनेश ओसवाल, एसईएल ग्रुप के सीएफओ नवनीत गुप्ता और बॉन ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधि मंजीत सिंह शामिल रहे। स्टील क्षेत्र से टीके स्टील समूह के एमडी लोकेश जैन ने प्रदेश में संभावित निवेश अवसरों पर चर्चा की। फार्मास्यूटिकल्स, एथेनॉल एवं रसायन क्षेत्र से आईओएल केमिकल्स एंड फार्मास्युटिकल्स के एमडी वरिन्दर गुप्ता और एमआरएम मेध्या ग्रीनटेक के डायरेक्टर पुनीत अग्रवाल ने निवेश प्रस्ताव रखे।

खाद्य प्रसंस्करण और चाय उद्योग से जुड़े भगवती लैक्टो वेजिटेरियन एक्सपोर्ट्स के एमडी सुशील मित्तल और केजी एक्सपोर्ट टीम के सदस्य हरीश दुआ ने मध्यप्रदेश के लॉजिस्टिक्स नेटवर्क, कृषि उत्पाद उपलब्धता और फूड पार्क्स पर चर्चा की। इंजीनियरिंग सेक्टर से हीरो साइकिल के एमडी एस.के. राय और हाईलैंड एथेनॉल के एमडी अमित कुमार मोदी ने निवेश के लिए औद्योगिक क्षेत्रों की जानकारी ली। इसके अतिरिक्त, बेक्टर्स फूड्स के एमडी अनूप बेक्टर और ए.वी. कोटस्पिन इंडस्ट्री के डायरेक्टर दीपक गर्ग ने सीएम से विस्तार से चर्चा कर प्रदेश की नीतियों की सराहना की।

लुधियाना में हुआ यह संवाद न केवल निवेश प्रस्तावों की दिशा में एक ठोस कदम है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश निवेशकों का भरोसेमंद और व्यवहारिक गंतव्य बनकर उभर रहा है।

पंजाब के निवेशकों के लिए मध्यप्रदेश लैंड ऑफ अपॉर्च्युनिटी : एसीएस मंडलोई

सत्र के दौरान सीएम के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई ने देश के दिल मध्यप्रदेश में सभी निवेशकों का स्वागत करते हुए कहा कि आज मध्यप्रदेश के विकास की झलक पंजाब में दिखाई दी है। पंजाब के निवेशकों के लिए मध्यप्रदेश लैंड ऑफ अपॉर्च्युनिटी बन सकती है। राज्य में वर्ल्ड क्लास लॉजिस्टिक इन्फ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध है। पंजाब के जैसे ही मध्यप्रदेश में उद्योग-व्यापार की अनंत संभावनाएं हैं।

उद्योगपतियों को प्रदेश की नीतियों से कराया अवगत

प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश तकनीक के क्षेत्र में तेजी से बढ़ता राज्य है। सीएम डॉ. मोहन यादव का पूरा ध्यान राज्य के औद्योगिकीकरण पर है। मध्यप्रदेश में निवेश की अनंत संभावनाएं हैं। प्रदेश में नार्थ, साउथ कॉरिडोर हैं। यहां लॉजिस्टिक की अच्छी सुविधाएं हैं। हमारे पास एक लाख एकड़ से ज्यादा लैंड बैंक है। केंद्र की ओर से उज्जैन में मेडिकल डिवाइस पार्क, धार में पीएम मित्र पार्क, मुरैना में लेदर पार्क और बाबई में इलेक्ट्रिक उपकरण पार्क मिला है। राज्य सरकार ने औद्योगिक विकास पर केंद्रित 18 नई नीतियां फरवरी में लागू की हैं। राज्यों में हमारी जीएसडीपी ग्रोथ सबसे अधिक रही है। निवेशकों को इंसेंटिव प्रदान किया जा रहा है। प्रदेश में कई राष्ट्रीय संस्थान हैं। प्लांट मशीनरी पर इन्वेस्टमेंट प्रमोशन असिस्टेंस 40 प्रतिशत तक है। मध्यप्रदेश सरकार हरित औद्योगिकरण को बढ़ावा दे रही है। वर्कर्स के लिए हॉस्टल बनाए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश टाइगर, चीता और घड़ियाल के लिए भी जाना जाता है। भारत के 7 प्रतिशत वन मध्यप्रदेश में है।

मध्यप्रदेश में उद्योग-व्यापार की अनंत संभावनाएं : चेयरमैन ट्राइडेंट ग्रुप गुप्ता

चेयरमैन ट्राइडेंट ग्रुप राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि लुधियाना पंजाब का मैनचैस्टर जैसा है। पंजाबियों के हौंसले बुलंद हैं, जो देश-विदेश में जाकर काम कर रहे हैं। हमारे ग्रुप को 10 साल में मध्यप्रदेश से काफी सहायता मिली और आज हम एमपी से दुनिया के 100 देशों में निर्यात करते हैं। मध्यप्रदेश से अच्छा कोई राज्य देश में नहीं है। यहां 5 लाख करोड़ का निवेश अगले तीन साल में पूरा करेंगे। उज्जैन के पास एक इंस्टीट्यूट की शुरुआत करेंगे। पंजाब के जैसे ही मध्यप्रदेश में उद्योग-व्यापार की अनंत संभावनाएं हैं। मध्यप्रदेश ग्लोबल मार्केट के लिए लॉन्च पैड है।

मध्यप्रदेश है ग्लोबल मार्केट के लिये लांच पैड

उद्योगपति संजीव कालरा ने कहा कि सीएम डॉ. यादव का लुधियाना की धरती पर स्वागत है। हमारी कंपनी ने पीथमपुर में दुनिया की बड़ी ट्रक निर्माण यूनिट लगाई है। उन्होंने कहा कि सीएम जी के नेतृत्व और विजन से हमें प्रेरणा मिलती है। मध्यप्रदेश को 500 बिलियन की इकोनॉमी बनाने का विजन प्रशंसनीय है। राज्य सरकार जमीन से जुड़े कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हम पीथमपुर प्लांट से यूरोप समेत अन्य देशों में निवेश कर रहे हैं। मध्यप्रदेश ग्लोबल मार्केट के लिए लॉन्च पैड है। इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर है। इंदौर में 300 एकड़ में बना व्हीकल टेस्टिंग ट्रैक हमारी कंपनी ने भी यूज किया है। उन्होंने उद्योगपतियों से कहा कि मध्यप्रदेश रेडी टू लीड स्टेट है। इससे पहले सीएम डॉ. यादव का लुधियाना पहुँचने पर उद्योगपतियों ने जोरदार स्वागत किया। सीएम डॉ. यादव ने इंटरैक्टिव सत्र का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया और अनेक उद्योगपतियों से वन-टू-वन चर्चा की। सीएम डॉ. यादव बाद में पत्रकार वार्ता में भी सम्मिलित हुए।