New RAW Chief: इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रहीं हैं. दरअसल, रवि सिन्हा को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग यानी RAW का नया प्रमुख बनाया गया है.
रवि सिन्हा छत्तीसगढ़ कैडर के 1988 बैच के IPS अफसर हैं. हाल ही में कैबिनेट कमेटी ने रवि सिन्हा की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. बता दें कि रवि सिन्हा 30 जून को वर्तमान RAW चीफ का कार्यकाल पूरा होने पर पदभार संभालेंगे, साथ ही उनका कार्यकाल 2 साल का रहेगा.