ब्रिटिश ब्रॉडकास्टर्स कॉरपोरेशन (बीबीसी) के दिल्ली दफ्तर पर आयकर विभाग के छापे की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीबीसी के दफ्तर को सील कर दिया गया है और सभी कर्मचारियों के फोन जब्त कर लिए गए हैं।
बताया जा रहा है कि दिल्ली में केजी मार्ग पर स्थित BBC के दफ्तर पर छापे के साथ मुंबई स्थित ऑफिस पर भी छापा पड़ा है।
कर्मचारियों को घर जाने के लिए कह दिया गया है। बीबीसी के लंदन हेडक्वार्टर को भी छापे की जानकारी दे दी गई है। हाल ही में BBC ने PM नरेंद्र मोदी पर डॉक्यूमेंट्री बनाई थी जिस पर विवाद हुआ था और सरकार ने इसे बैन कर दिया था।