भोपाल: संस्कारधानी जबलपुर के जिला अस्पताल को 275 बेड से 500 बेड का किया जा रहा है। राज्य के लोक निर्माण विभाग के चीफ आर्किटेक्ट ने इसके लिये इस नये निर्माण की आर्किटेक्चरल ड्राईंग, डिजाईन और डीपीआर बनाने के लिये ख्यात वास्तुविदों से ऑफर मंगा लिये हैं।
ख्यात वास्तुविद आगामी 2 जून 2022 तक चीफ आर्किटेक्ट लोनिवि भोपाल के कार्यालय में ऑफर जमा करने का समय दिया है।