Satyendra Jain: तिहाड़ जेल में बंद आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन की तबीयत अचानक बिगड़ गई. उसके बाद उन्हें इलाज के लिए तुरंत सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया है.

तिहाड़ जेल में काट रहे हैं सजा-

मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में सत्येंद्र जैन करीब 1 साल से न्यायिक हिरासत में हैं. सत्येंद्र जैन को प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 31 मई 2022 को गिरफ्तार किया था. 

ईडी ने सत्येंद्र जैन को भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत 2017 में सीबीआई द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया हैं.

साल 2022 में एक निचली अदालत ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सत्येंद्र जैन, उनकी पत्नी और चार कंपनियों सहित आठ अन्य के खिलाफ ईडी द्वारा दायर चार्जशीट पर संज्ञान लिया है.