Jalandhar By-election Results 2023: पंजाब में जालंधर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़ी जीत मिली है. आप प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू ने कांग्रेस उम्मीदवार करमजीत कौर चौधरी को हरा दिया हैं.
इस जीत पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पार्टी मुख्यालय में जश्न भी मनाया. उन्होंने इस जीत के साथ ही लोकसभा चुनाव-2024 का भी आगाज कर दिया है. इस दौरान उन्होंने क्या कुछ कहा, आइये आपको सुनाते हैं.
देंखे लाइव-
केजरीवाल ने कहीं ये बात
केजरीवाल ने कहा कि पंजाब सीएम भगवंत मान के काम पर लोगों ने मुहर लगाई है. मैं उन्हें इसके लिए बधाई देता हूं. पिछली बार हमने 92 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी. उस समय हम जालंधर की नौ में से चार सीटों पर ही जीत हासिल कर पाए थे, लेकिन आज आप ने नौ में से सात सीटों पर जीत दर्ज की है. 2019 में हमें जालंधर में केवल 2.5% वोट मिले थे, आज हमें 34% वोट मिले हैं.