PM Modi Japan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता आज दुनिया भर में मशहूर है. पीएम को दुनिया के कई बड़े नेता फॉलो करते हैं. कल की बात करें तो पीएम मोदी ने क्वाड मीटिंग के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान जो बाइडेन ने पीएम मोदी से ऑटोग्राफ मांगा. ‘ANI’ के एक ट्वीट से इस बात का खुलासा हुआ है.

बाइडेन ने पीएम मोदी से मांगा ऑटोग्राफ-

रिपोर्ट के मुताबिक, क्वाड मीटिंग में जो बाइडेन और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज ने पीएम मोदी से एक अजीबोगरीब चुनौती का जिक्र किया. बाइडेन ने पीएम मोदी से कहा कि अमेरिका में बड़ी संख्या में लोग उनसे मुलाकात करना चाहते हैं. जिसके लिए उनके पास कई कॉल-आवेदन आ रहे हैं. 

बाइडेन बोले, मुझे आपके कार्यक्रमों के लिए लोगों से लगातार अनुरोध मिल रहे हैं जो मेरे लिए चुनौती बन गया है. इस पर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अलाबानीस ने कहा, सिडनी में पीएम मोदी के स्वागत के लिए हॉल की क्षमता 20 हजार है और लेकिन इसमें शामिल होने के लिए बड़ी तादाद में लोगों की मांग आ रही है.