केंद्र में मोदी सरकार कार्यकाल के 9 साल पूरे होने पर एक महीने का देशव्यापी कार्यक्रम 'महाजनसंपर्क अभियान' चल रहा है. इसके तहत आज सोमवार यानी 10 जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुजरात के गोधरा दौरे पर पहुंचे.

देंखे लाइव-

 

यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. जेपी नड्डा ने कहा कि 1951-52 से हम सोचते रहे कि अंत्योदय, एकात्म मानववाद, गरीब का भला हो, समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का भला हो. लेकिन सरकारें आईं और गईं. गरीबी हटाओ के नाम पर कांग्रेस पार्टी लंबे समय तक राजनीति करती रही. गरीबों का वोट लिया और गरीबों को ही लूटती रहीं. सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के मंत्र को मोदी सरकार ने साकार किया.

जेपी नड्डा ने बताया कि 9 वर्ष पहले भारत की अर्थव्यवस्था विश्व में 11वें नंबर पर थी, लेकिन आज मोदी सरकार के नेतृत्व में ब्रिटेन को पछाड़कर भारत, दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है. 9 साल पहले 92 प्रतिशत मोबाइल विदेशों से बनकर आते थे और सबसे ज्यादा चीन से आते थे. आज 97 प्रतिशत मोबाइल भारत बना रहा है. स्टील उत्पादन में भारत चौथे नंबर पर था, आज भारत स्टील उत्पादन में दूसरे नंबर पर है.

कांग्रेस पर तंज कसते हुए जेपी नड्डा बोले, एक समय था जब भारत के प्रधानमंत्री कहते थे कि मैं 1 रुपया भेजता हूं तो 85 पैसे गायब हो जाते हैं. वह पता नहीं कौन सा पंजा था जिसमें वह 85 पैसे चिपक जाते थे. आज के डिजिटल इंडिया में पैसा सीधे लाभार्थियों के खाते में जाता है.

मोदी सरकार के कार्यकाल का जिक्र करते हुए जेपी नड्डा ने बताया कि 70 साल में 74 एयरपोर्ट बने और मोदी सरकार के 9 साल में 74 एयरपोर्ट बने. जिसमें से 8 एयरपोर्ट तो हमारे गुजरात में ही बन रहे हैं.

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए जेपी नड्डा बोले, राहुल गांधी ब्रिटेन में जाकर बोल रहे हैं कि भारत में 'प्रजातंत्र' खतरे में है. ये बातें वह कर रहा है जिनकी दादी ने आपातकाल लगाकर लाखों लोगों को जेल भेज दिया था. ऐसे लोग प्रजातंत्र की बात कर रहे हैं. भारत में प्रजातंत्र तो खतरे में नहीं है बल्कि इनकी नेतागिरी खतरे में हैं. क्योंकि 9 वर्ष के अंदर पीएम मोदी ने भारतीय राजनीति की संस्कृति बदल डाली है. वंशवाद और वोटबैंक की राजनीति से निकालकर देश को विकासवाद की ओर ले गए हैं.