JP Nadda In Rajasthan: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज 'जिला भाजपा कार्यालयों' का उद्घाटन और शिलान्यास करने राजस्थान पहुंचे. जल्द ही अब नड्डा यहां पर एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. राजस्थान में इसी साल विधानसभा चुनाव होने है. 

ऐसे में जेपी नड्डा का राजस्थान दौरा काफी अहम माना जा रहा है. जेपी नड्डा ने भरतपुर में अपने संबोधन के ज़रिये कहा, ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे आज यहां दो कार्यालयों का उद्घाटन और एक कार्यालय का शिलान्यास करने का मौका मिला. हम लोगों ने राजनीति का एक नया आयाम शुरू किया.

देंखे लाइव:

 

विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए जेपी नड्डा ने कहा, देश भर की सारी पार्टियों के लिए परिवार ही उनकी पार्टी बन गई थी, लेकिन बीजेपी अकेली ऐसी पार्टी है, जहां 'पार्टी ही परिवार' है. इसके साथ-साथ आज 15 कार्यालय बीजेपी के राजस्थान में समर्पित हो चुके हैं और 5 कार्यालय अगले 6 महीने से साल भर के अंदर बनकर कर समर्पित होंगे.

विपक्षी विचारधारा का जिक्र करते हुए जेपी नड्डा बोले, बीजेपी अकेली ऐसी पार्टी है, जिसने वंशवाद को खत्म कर 'रिपोर्ट कार्ड' की राजनीति को शुरू किया. वोटबैंक की राजनीति को खत्म कर विकासवाद की राजनीति को आगे बढ़ाया है. ये जो कार्यालय है, इसको हम ऑफिस नहीं कहते हैं. इसको हम कार्यालय कहते हैं क्योंकि ऑफिस सुबह 10 बजे खुलकर शाम 5 बजे बंद हो जाता है. जबकि कार्यालय 24 घंटे, सातों दिन चलता ही रहता है, कभी बंद नहीं होता. 

जेपी नड्डा ने आगे कहा, ये कार्यालय 'संस्कार केंद्र' है, यहां हमें संस्कार मिलते हैं कि पार्टी को आगे कैसे बढ़ाया जाए. हम बड़े भाग्यशाली हैं कि हम ऐसी पार्टी से संबंध रखते हैं जिसके लिए पार्टी ही परिवार है.

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा का जिक्र करते हुए जेपी नड्डा बोले, 2014 से पहले जब कोई भारत का प्रधानमंत्री अमेरिका जाता था तो क्या चर्चा करता था- आतंकवाद, पाकिस्तान और हमारा झगड़ा. जबकि आज जब पीएम मोदी अमेरिका दौरे पर जाते हैं, तब स्पेस पर समझौता होता है. फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट पर समझौता होता है और एक दूसरे को टेक्निकल सपोर्ट देने पर समझौता होता है.