1 को भोपाल, 2 जून को जबलपुर के संगठनात्मक आयोजनों में होंगे शामिल

विष्णुदत्त शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष  जेपी नड्डा समय-समय संगठनात्मक विषयों को लेकर सभी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष  नड्डातीन दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर रहेंगे।  नड्डा1 जून को भोपाल, 2 जून को जबलपुर में संगठनात्मक कार्यक्रमों में मौजूद रहेंगे। 3 जून को जबलपुर से प्रस्थान करेंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष  नड्डा1 जून को भोपाल में प्रदेश की कार्यसमिति एवं कार्यकर्ताओं के बड़े सम्मेलन का मागदर्शन करेंगे। 2 जून को जबलपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के यूथ कनेक्ट अभियान के अंतर्गत युवाओं संवाद के बड़े आयोजन में शामिल होंगे। 

कांग्रेस अप्रासंगिक हो चुकी है, नेता और कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर भाग रहे

प्रदेश अध्यक्ष  शर्मा ने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि कांग्रेस एक परिवार विशेष तक सीमित रह गई है, तो बाकी लोग पार्टी में कैसे काम करेंगे। आज कांग्र्रेस पूरी तरह देश में अपना अस्तित्व खो चुकी है, वह पूरी तरह अप्रासंगिक हो गई है। कांग्रेस के नेता ही नहीं सामान्य कार्यकर्ता भी कांग्रेस छोड़कर भाग रहे हैं। उनको लगता है कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदीके नेतृत्व में ही वह देश और समाज के लिए कुछ भूमिका निभा सकते हैं। एक अन्य सवाल के जवाब में  शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदीकी लोकप्रियता सिर्फ देश ही नहीं, पूरे विश्व में है। 

पंचायत एवं स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा जीत का इतिहास बनाएगी

शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंचायत चुनाव और स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। पार्टी का कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर चुनाव के लिए तैयार है। कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा, शक्ति और समर्पण के साथ पार्टी को विजयी बनाने के लिए संकल्पित हैं। इन चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जीत का इतिहास बनाएगी।