भोपाल: राज्य के विधिर विभाग ने हाईकोर्ट की अनुशंसा पर कटनी के चतुर्थ अतिरिक्त जिला न्यायाधीश राधेश्याम मडिय़ा को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। इस जज का कदाचरण प्रमाणित पाया गया था।

उक्त जज को कदाचरण के आरोप में पहले निलम्बित किया गया था और इसके बाद विभागीय जांच बैठाई गई थी। विभागीय जांच के निष्कर्षों के आधार पर हाईकोर्ट की फुल कोर्ट बैठक में उक्त जज को सेवा से बर्खास्त करने की अनुशंसा की गई जिस पर अब राज्य शासन ने उक्त जज को बर्खास्त करने का आदेश जारी कर दिया है।