Karnataka CM Swearing-In Ceremony Live: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बाद आज अगले मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह चल रहा है. कांग्रेस के लिए यह जीत राजनीतिक नजरिये से बेहद ख़ास है, शायद इसीलिए इस शपथ ग्रहण समारोह को कांग्रेस भव्य रूप देने में लगी हुई हैं.
कर्नाटक के सीएम बनें सिद्धारमैया-
Karnataka CM Swearing-In Ceremony: कर्नाटक के सीएम पद की शपथ सिद्धारमैया ने ले ली है. उन्हें राज्यपाल थावर चंद्र गहलोत ने पद और गोपनियता की शपथ दिलाई.
डीके शिवकुमार ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ-
कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डीके शिवकुमार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ले ली है. उन्हें राज्यपाल थावर चंद्र गहलोत ने पद और गोपनियता की शपथ दिलाई. साथ ही 8 विधायकों को कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई जा रही है.
देंखे लाइव:
जानकारी के मुताबिक, शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए 19 विपक्षी दलों के नेताओं को न्योता भेजा गया है, जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, आरजेडी के तेजस्वी यादव, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, तमिलनाडु के सीएम स्टालिन, एनसीपी नेता शरद पवार और उद्धव ठाकरे शामिल हैं.
शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12.30 बजे बेंगलुरु के कांतिरवा स्टेडियम में शुरू हुआ. कांग्रेस के सभी सीनियर नेता भी बेंगलुरु पहुंचे. आज सुबह करीब 11 बजे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा बेंगलुरु एयरपोर्ट पर पहुंचे. उन्हें रिसीव करने के लिए डीके शिवकुमार बेंगलुरु एयरपोर्ट गए थे.
तो वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी करीब 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए सुबह ही बेंगलुरू पहुंच गए थे. बता दें कि कर्नाटक में आज सिद्धारमैया ने राज्य के मुख्यमंत्री और डी. के शिवकुमार ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. उनके साथ 8 अन्य विधायक भी मंत्री पद की शपथ ले रहें है.