कर्नाटक की सभी 224 विधानसभा सीटों पर वोटिंग शुरू हो चुकी है. सभी जगह वोटिंग को लेकर चुनाव आयोग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. इस बार प्रत्याशियों में कई बड़े नेता भी शामिल हैं. मुख्यमंत्री बसवराज बोमई खुद चुनाव लड़ रहे हैं. इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार, जेडीएस प्रमुख एचडी कुमारस्वामी जैसे कई दिग्गज नेता मैदान में हैं.

पीएम मोदी ने जनता से की ये अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कर्नाटक के लोगों से बड़ी संख्या में वोट करने की अपील की है. खासकर युवाओं और पहली बार मतदान करने वालों से उन्होंने ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट डालने की अपील की है.

https://twitter.com/narendramodi/status/1656108506922246154?s=20
वोट डालने पहुंचे अभिनेता प्रकाश राज

कर्नाटक विधानसभा की सभी 224 सीटों के लिए एक चरण में होने वाले चुनाव के लिए सुबह से ही वोटिंग शुरू हो गई है. अभिनेता प्रकाश राज बेंगलुरु में अपना वोट डालने के लिए शांतिनगर के सेंट जोसेफ इंडियन स्कूल के मतदान केंद्र पर पहुंचे.

https://twitter.com/ANI/status/1656117794872905728?s=20
अमित शाह ने जनता से की ये अपील

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक के लोगों से राज्य में सुशासन, विकास और समृद्धि के लिए बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह किया. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आपका एक वोट जनहितैषी और प्रगति समर्थक सरकार सुनिश्चित कर सकता है, जो प्रदेश को नई ऊंचाईयों तक ले जाएगी.

https://twitter.com/AmitShah/status/1656106372902318081?s=20

राहुल गांधी की प्रतिक्रिया भी आई सामने

कर्नाटक चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट करते हुए लिखा कि कर्नाटक का वोट, 5 गारंटी के लिए, महिलाओं के अधिकार के लिए, युवाओं के रोज़गार के लिए, गरीबों के उत्थान के लिए. आएं, ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में मतदान करें, ‘40% कमीशन’ मुक्त, प्रगतिशील कर्नाटक का साथ में निर्माण करें.
https://twitter.com/RahulGandhi/status/1656113102817992706?s=20